कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव करील के पास शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे पिता व दो बेटों से चार लोगों ने मारपीट कर दी। आकाश निवासी नगला थोक थाना छाता मथुरा का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात को वह अपने भाई व पिता के साथ मुरसान के गांव गुठलीपुर, मुरसान की ओर आ रहे थे। इस दौरान चार लोगों ने उसकी कार को रोक लिया और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।