फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर रही निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 17 Oct 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कासगंज निर्माण कार्य के चलते मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहीं। हाथरस सिटी पर रुकने वाली कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर को पूरी तरह से निरस्त किया गया।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज यार्ड-मारहरा के मध्य समपार संख्या 250सी के निर्माण कार्य के चलते बुधवार को सुबह साढ़े पांच से सुबह 9.50 बजे तक चार घंटे बीस मिनट तक के लिए पावर और यातायात ब्लॉक कर दिया। इसके चलते हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली एक ट्रेन को निरस्त कर दिया। अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन


कासगंज निर्माण कार्य के चलते मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहीं। हाथरस सिटी पर रुकने वाली कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर को पूरी तरह से निरस्त किया गया। इसके साथ ही कासगंज से लालकुआं के बीच चलने वाली पैसेंजर एवं कासगंज से अनवरगंज इंटरसिटी ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इन ट्रेनों के निरस्त होने पर इनसे जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें