फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कासगंज-आगरा फोर्ट व कासगंज-अछनेरा ट्रेनें 10 को रहेंगी निरस्त

Tue, 06 Oct 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन एवं भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर री-मॉडलिंग कार्य के चलते हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से होकर मथुरा और आगरा की ओर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेल प्रशासन ने 10 अक्तूबर को कई सवारी गाड़ियों को निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पीआरओ इज्जत नगर मंडल सफदर हुसैन ने बताया कि 10 अक्तूबर को कासगंज से चलने वाली 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट और वापसी में 55334 आगरा फोर्ट-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी दिन 55331 कासगंज-अछनेरा और 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी का संचालन भी नहीं होगा।
इन ट्रेनों के निरस्त रहने से हाथरस सिटी स्टेशन समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या अन्य साधन तलाशना पड़ेगा। कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी संख्या 55335 को 10 अक्तूबर को मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करनी होगी। वापसी में मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी संख्या 55336 भी मथुरा जंक्शन के स्थान पर मथुरा कैंट से संचालित होगी।
विज्ञापन

ऐसे में मथुरा जंक्शन जाने वाले यात्रियों को मथुरा कैंट से आगे का सफर अन्य साधन से तय करना पड़ेगा। इसके अलावा नौ अक्तूबर तक चलने वाली 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें