बरसात के बाद खेतों में भरा करवन नदी का पानी। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा के सादाबाद मार्ग स्थित करवन नदी का पानी दो दिन हुई बारिश के बाद उफान ले रहा है। नदी का पानी किसानों के खेतों में घुस गया है। कुछ किसानों की बाजरा और कपास की फसल खराब हो गई।
करवन नदी का पानी किसान बालवीर, दिनेश, मनोज शर्मा, बाबूलाल सहित अन्य के खेत में घुस गया। बता दें कि इस समय कुछ किसानों ने आलू की फसल तैयार करने के लिए खेतों की जुताई कर उन्हें आलू की बुवाई के लिए खाली छोड़ रखा है।
सोमवार की रात को जैसे ही करवन नदी में जल स्तर बढ़ा तो आसपास खेती कर रहे किसान चिंता में पड़ गए और सभी लोग अपने-अपने खेतों पर पहुंचकर मेड़बंदी को मजबूत करने में जुट गए हैं, लेकिन मंगलवार की शाम होने तक धीरे-धीरे पानी खत्म होता गया। खेतों से करवन नदी का पानी निकलने के बाद किसानों की चिंता खत्म हुई।