फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: करणी सेना प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट, सपा सांसद के बयान पर आंदोलन की दी थी चेतावनी

Thu, 27 Mar 2025 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राणा सांगा पर रामजी लाल सुमन के बयान का विरोध करने की चेतावनी देने पर पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हसायन से ले जाकर सिकंदराराऊ के ममता गेस्ट हाउस में हाउस  अरेस्ट कर रखा है।
विज्ञापन
करणी सेना प्रदेश महासचिव निशांत चौहान हाउस अरेस्ट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सभा में राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर करणी सेना में आगरा के बाद अलीगढ़ और हाथरस में आक्रोश शुरू हो गया है। अलीगढ़ में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को हाउस अरेस्ट किया गया, वहीं हाथरस के सिकंदराराऊ में प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हसायन से ले जाकर सिकंदराराऊ के ममता गेस्ट हाउस में हाउस  अरेस्ट कर रखा है। 21 मार्च को राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा व समस्त हिंदू समाज को लेकर बयान दिया था, जिस पर पूरे देश में रामजीलाल सुमन के बयान का विरोध शुरू हो गया। 26 मार्च को आगरा में करणी सेना के धरना-प्रदर्शन पर सपाईयों ने पथराव किया, जिसमें कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसओजी तथा स्थानीय पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से निशांत चौहान का पता किया। वह हसायन में ठेके पर काम करा रहे थे। पुलिस ने वहां से उन्हें सिकंदराराऊ में हाउस अरेस्ट कर रखा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें