फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हादसे में घायल कांवड़िया की मौत

Tue, 18 Aug 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मुन्नालाल का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जलेसर-सादाबाद रोड पर रविवार की देर शाम ओवरटेक करते समय ईको वैन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल कांवड़िया मुन्नालाल (60) निवासी गुरसौटी की देर रात ही आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार को शाम करीब 7.30 बजे बाइक पर तीन लोग जलेसर की ओर से सादाबाद आ रहे थे। बताते हैं कि यह रास्ता भटक गए थे। इस दौरान पीछे से आ रही ईको वैन ने बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी।
बताते हैं कि बाइक सवार कांवड़ियों के साथ चल रहे थे। हादसे मेें बाइक सवार विपिन (26) निवासी नगला काठ, कुरसंडा, कुलदीप (24) निवासी गुरसौटी और मुन्नालाल (60) निवासी गुरसौटी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि ईको वैन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें