बालाजी फिलिंग स्टेशन पर आराम करते कांवड़िये।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
महाशिवरात्रि को लेकर कासगंज मार्ग पर गंगा से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान रुद्ध का जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह कांवड़ियों के विश्राम व नाश्ता पानी के लिए कैंप लगाए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कई गश्ती गाड़ियां दिन रात कासगंज रोड पर गश्त करती नजर आई।
बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा घाट कछला तथा सोरो से कांवड़ सजा कर उसमें गंगाजल स्थापित कर पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वालों की भीड़ चलती है। यहां राजस्थान व मध्यप्रदेश से कांवड़िया पहुंचते हैं।
हाथरस रोड स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन पर बड़ा कैंप लगा कर कांवड़ियों की सेवा की गई। यहां शरद गुप्ता, राजा वार्ष्णेय, पप्पी वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, दिग्गी वार्ष्णेय आदि थे। कोतवाली पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।