फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में कानपुर की टीम रही चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेबल टेनिस में कानपुर की टीम रही चैंपियन
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल में हुई सीबीएसएई क्लस्टर की प्रतियोगिता में 39 टीमें हुईं शामिल
अपने अपने वर्ग में विजेता व उप विजेता रहीं टीमों को किया गया पुरस्कृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दून पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस में सर पदमपत सिंघानिया कानपुर की टीम चैंपियन रही। प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के करीब 39 स्कूलों की टीमों के 256 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकल फाइनल मैच के अंडर 14 ब्वायज में सर पदमपत सिंघानिया कानपुर के अद्वैत गुप्ता विनर रहे। अंडर-17 लड़कों में कार्तिकेय सिंह सौबटिस पब्लिक स्कूल विजेता रहे।
अंडर- 19 में डीपीएस आजाद नगर के अंश राजपूत ने बाजी मारी। गर्ल्स अंडर-14 में सर पदमपत सिंघानिया कानपुर की सृष्टि मिश्रा व अंडर-17 में हेमू शर्मा गायत्री पब्लिक स्कूल विजेता रही। नवयुग रेडियंस से एलीना मिश्रा ने बाजी मारी। सर पदमपत सिंघानिया कानपुर को विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। रनर अप टीमों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भी मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी सिद्धार्थ वर्मा थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में इसी प्रकार की नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं दून पब्लिक स्कूल हाथरस में आयोजित की जाएंगी। जिससे शहर के सभी बच्चों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों के खेलने व उनसे सीखने का अवसर मिलता रहे। उप प्रधानाचार्य संजय शर्मा सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें