फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिल्ली जेल से न्यायालय में पेशी पर लाया गया कमल

Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
वेदप्रकाश हत्याकांड में मुख्य आरोपी कमल शर्मा को सोमवार को दिल्ली जेल से जिला न्यायालय लाया गया। यहां हत्याकांड में उसका रिमांड मंजूर हो गया है। पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में कमल को वापस दिल्ली ले जाया गया। आरोपी अपने भाई गौरव के साथ नाटकीय ढंग से दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन





दिल्ली वाला चौक निवासी वेदप्रकाश उर्फ सोनू का शव सात अप्रैल की सुबह सहपऊ के गंदे नाले में मिला था। छह अप्रैल को मोहल्ले से ही उनको अगवा किया गया और बीएच ऑयल मिल रोड स्थित फैक्टरी में ले जाकर टॉर्चर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की बहन ने मोहल्ले के ही सगे भाई कमल शर्मा व गौरव शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो इस हत्याकांड में 18 लोगों के नाम सामने आए।



15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी कमल व गौरव एनकाउंटर के डर से दिल्ली में गिरफ्तार हो गए थे। मुकदमे के विवेचक शहर कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव ने सीजेएम कोर्ट में बी-वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र पर सोमवार को दिल्ली पुलिस जेल से कमल शर्मा को सीजेएम कोर्ट लेकर आई। न्यायालय ने आरोपी की रिमांड मंजूर कर ली है।
विज्ञापन




बैरक बदल जाने के कारण गौरव को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। उसको अब अगली तिथि पर पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस अब कमल को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र राघव का कहना है कि एक आरोपी हाजिर हुआ था। उसका रिमांड मंजूर हो गया है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें