पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रंजन आर्य ने बताया कि हाथरस अलीगढ़ जिले की तहसील हुआ करता था। कल्याण सिंह का यहां आना जाना अक्सर लगा रहता था। वर्ष 2009 से पहले कल्याण सिंह का निर्वाचन क्षेत्र अतरौली हाथरस संसदीय सीट का हिस्सा था। इस क्षेत्र में कल्याण सिंह की इतनी पकड़ थी कि भाजपा का प्रत्याशी उन्हीं के दम पर अपनी जीत का परचम फहराता था।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाथरस से पुराना नाता रहा है। वह कई बार हाथरस आए थे। जिले के भाजपा नेताओं ने कई स्मृतियां साझा की हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हाथरस आगमन के कई किस्सों को बताया।
विज्ञापन
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रंजन आर्य ने बताया कि हाथरस अलीगढ़ जिले की तहसील हुआ करता था। कल्याण सिंह का यहां आना जाना अक्सर लगा रहता था। वर्ष 2009 से पहले कल्याण सिंह का निर्वाचन क्षेत्र अतरौली हाथरस संसदीय सीट का हिस्सा था। इस क्षेत्र में कल्याण सिंह की इतनी पकड़ थी कि भाजपा का प्रत्याशी उन्हीं के दम पर अपनी जीत का परचम फहराता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह यहां होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेते थे। वह 1970 से कल्याण सिंह के साथ जुड़े रहे। उनका स्वभाव इतना सरल था कि बिना किसी ताम झाम के यहां आ जाते थे। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जब स्वास्थ्य मंत्री थे, तब एक बार उन्होंने जिला अस्पताल में करीब 2 घंटे तक निरीक्षण किया था।
एक-एक दवा अपने सामने देखी। राम जन्मभूमि आंदोलन के समय एक बार कल्याण सिंह ने मेला श्री दाऊजी महाराज में सभा को संबोधित किया था। उनकी सभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी।