सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव खजूरिया में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांव व बाहरी शहरों की टीमों ने सहभागिता की। कबड्डी के प्रति युवाओं में खासा रोमांच बना रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद के युवा नेता प्रवीन पौनियां और चौधरी राम अवतार सिंह सिकरवार ने फीता काटकर किया। प्रवीन पौनिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्राचीन खेलों के प्रति काफी क्रेज है। शहरी युवाओं में इन खेलों का प्रचलन खत्म होता जा रहा है। आज ग्रामीण युवा ही इन खेलों को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर आशीष ठेनुआ, इरफान मलिक, मनोज चौधरी, रमेश चौधरी, अनिल चौधरी, धंता पहलवान, बबलू प्रधान मान सिंह प्रधान, महीपाल आदि मौजूद थे।