फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने डीएम को कराया समस्याओं से अवगत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने की।
इस मौके पर प्रधानाचार्या ने बताया विद्यालय में विद्युत अव्यवस्था बनी हुई हैं। 11 हजार की लाइन के विद्युत तार ढीले होने के कारण आए दिन फाल्ट होता रहता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगभग आठ से नौ घंटे विद्युत आपूर्ति प्राप्त होती है शेष समय में किराये पर लिए गए जनरेटर को चलाना पड़ता है। विद्युत आपूर्ति रात में बाधित होने के कारण कैंपस में अंधेरा रहता है। उन्होंने चार हैंडपंप रिबोर कराने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को नियमानुसार और जरूरत पड़ने पर विद्यालय में फॉगिंग कराने और छात्र-छात्राओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि विद्यालय की नौ एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। अवैध कब्जे भी हो रहे हैं। विद्यालय की ओर से वन विभाग को पौधरोपण करने के लिए कई बार पत्र जारी किया जा चुका है, परंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम ने कहा कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए सीएमओ कार्यालय और नगर पालिका द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा। उन्होंने कहा कि तहसील द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र मान्य होगा। अन्य किसी जैसे प्रधान, सभासद तथा अन्य स्थानों से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र मान्य नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें