फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महकमे का अवर अभियंता सस्पेंड

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक और अवर अभियंता को अधीक्षण अभियंता ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। इस अवर अभियंता की शिकायत गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी से की गई थी। शिकायत में अवर अभियंता पर अवैध धन वसूली के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को आहूत बैठक में विद्युत वितरण वितरण खंड तृतीय हाथरस के अधीन 33/11 केवी उपकेंद्र बरई शाहपुर पर तैनात अवर अभियंता सियाराम द्वारा जनता से अभद्र व्यवहार करने, कार्य के दौरान मद्यपान करने और जनता से अवैध वसूली करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

सियाराम को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। सियाराम निलंबन अवधि में विद्युत वितरण खंड द्वितीय हाथरस से संबद्ध रहेंगे। उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले भी विद्युत वितरण खंड तृतीय के ही एक और अवर अभियंता पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। एसई ने बताया कि अवर अभियंता पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें