फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साइबर ठगी के मामले में जोधपुर पुलिस ने तामील कराए समन

Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामलों में शामिल कस्बे के लोगों के बीच उस समय खलबली मच गई, जब जोधपुर न्यायालय से संबंधित समन तामील कराने के लिए जोधपुर पुलिस टीम सहपऊ पहुंची। पुलिस टीम ने साइबर ठगी से जुड़े मामलों में न्यायालय के आदेश पर संबंधित लोगों की तलाश कर उन्हें समन तामील कराए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के कुछ लोगों के नाम साइबर ठगी से जुड़े मामलों में सामने आए हैं। इन मामलों में जोधपुर न्यायालय की ओर से संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं। इन्हीं समन को तामील कराने के लिए जोधपुर पुलिस पूर्व में भी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर संबंधित लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें समन तामील कराए।
इससे पहले भी जोधपुर न्यायालय से संबंधित साइबर ठगी के मामले में तीन लोगों को समन तामील कराने यहां आ चुकी है। इन तीनों को न्यायालय में आगामी 22 तारीख को पेश होने के लिए कहा गया था। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि जो युवक पर इस मामले में संलिंप्त हैं, उनके बैंक खातों का विवरण एकत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन पर संदेह किया जा रहा है, वह भूमिगत हो गए हैं। उनके परिजनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें