फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में दस अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सपहऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानिकपुर (जलेसर रोड) से इंसौदा जाने वाले मार्ग स्थित गंगाराम प्रसाद मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दस अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। मेले का आयोजन सुबह दस बजे से होगा। इसकी जानकारी प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड -19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। साक्षात्कार के लिए मंडल एवं जनपद के समस्त आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त युवक व आईटीआई के अंतिम वर्ष के डीजल, मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन छात्र जिनकी उम्र 18-23 वर्ष हैं भाग ले सकते हैं। इसके लिए हाईस्कूल में 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को पंजीकरण करना आवश्यक है। अभ्यर्थी 10 अगस्त से पहले संस्थान आकर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विश्व प्रसिद्ध कंपनी सुजूकी मोटर प्रालि. गुजरात से आई टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें