फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर का अपहरण: दिल्ली के कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया के नाम से मांगे 20 लाख, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 06:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अभिनव भारद्वाज हाथरस में मैनेजर हैं। वह 1 जनवरी को दोपहर 1 बजे सिकंदराराऊ में जाने की कह कर गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
मैनेजर अभिनव भारद्वाज - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की नवल नगर कॉलोनी निवासी जियो फाइबर के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया। उनकी 1 जनवरी को शाम सात बजे परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों को अपहरण का पता तब लगा, जब उनकी पत्नी से फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। 

विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने खुद को दिल्ली के कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़ा बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी अभिनव भारद्वाज जीयो फाइबर में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। करीब ढाई साल पहले उनकी तैनाती हाथरस ब्रांच में हुई थी। अभिनव के पिता प्रभात सिंह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के गोल चक्कर पर रहते हैं। अभिनव हाथरस में नवल नगर में राधामाधव शर्मा के मकान में करीब दो साल से किराये पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन


अभिनव की पत्नी स्वीटी भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह दिल्ली के सोनिया विहार की रहने वाली हैं। उनके पति अभिनव एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे सिकंदराराऊ जाने की कहकर घर से निकले थे। शाम करीब 6.30 बजे और उसके बाद सात बजे तक उनकी उनसे बात हुई। 8.30 बजे और 9 बजे तक अभिनव की सहकर्मियों से भी बात हुई, लेकिन नौ बजे के बाद से उनके पति के फोन नंबर 9654788172 से किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की और खुद को अपहरणकर्ता बताकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

विज्ञापन

स्वीटी ने बताया कि कॉल करने वाला खुद को दिल्ली के कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बता रहा था। इस घटना के बाद से वह दहशत में हैं। उनके पति के पास दो मोबाइल नंबर हैं। इनमें एक 750547126 है और दूसरा जियो कंपनी से मिला फोन नंबर 9654788172 है। एसपी के आदेश पर हाथरस गेट कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर अपहृत मैनेजर की तलाश में जुटी है। 
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मैनेजर की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ दो अन्य टीमें भी काम कर रही हैं। जल्द ही मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।-चिरंजीवी नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें