फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: कार और मैक्स पिकअप की भिडंत , जीजा-साले की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 31 Aug 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ की ओर रास्ते में गांव कैलोरा के पास सामने से आई मैक्स पिकअप से इनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स पलटती हुई खाई में जा गिरी और  दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा बरेली हाइवे पर गांव कैलोरा के निकट 31 अगस्त दोपहर करीब एक बजे मैक्स पिकअप और मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने से टकरा गई। इस हादसे में जीजा दीपक और साले विष्णु की मौत हो गई। कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस हादसे के पीछे दोनों वाहनों की तेज रफ्तार को वजह बता रही है।

विज्ञापन


विष्णु थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मियां और दीपक शहर के मधुगढ़ी इलाके  से सटे गांव ओढपुरा  का रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार विष्णु की एक बहन सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नारई में है। उसे लेने के लिए वह अपने बहनोई के साथ मधुगढ़ी निवासी अनस की गाड़ी से नारई जा रहे थे। गाड़ी अनस ही चला रहा था। 

सिकंदराराऊ की ओर रास्ते में गांव कैलोरा के पास सामने से आई मैक्स पिकअप से इनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स पलटती हुई खाई में जा गिरी और  दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अनस को बागला जिला अस्पताल लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।  लोडर वाहन का चालक हादसे के बाद  फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें