फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भुस में छिपाकर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चोर चुराकर ले गए 25 लाख के आभूषण

Fri, 13 Mar 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भुस में 25 लाख के जेवरात छिपाकर रखे हुए थे। चोर भुस में जेवरात चोरी कर ले गए। लगभग 1.4 किलो सोने के जेवरात चोर ले गए। पुलिस  मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक में लॉकर की सुविधा के बाबजूद ग्रामीण आज भी लाखों रुपये के जेवरात घरों में रखते हैं। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला उसर का परिवार घर में हुई चोरी की घटना से सदमे में है। परिवार के अनुसार उन्होंने भुस में सोने-चांदी के जेवरात छिपाकर रखे थे, जिन्हें कोई चोरी कर ले गया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस छनबीन में जुई है।

विज्ञापन


नगला उसर के रहने वाले प्रमोद सिंह ने बताया कि गांव में पुराने मकान को जीर्णोद्धार करा रहे हैं। इस कारण पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से गांव में ही अपने घेर पर रह रहा है। सारा सामान भी घेर में रखा हुआ है। उन्होंने कीमती सामान छिपाकर भुस में रख दिया था। 

8 मार्च की रात चोरों ने भुस में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। प्रमोद ने बताया कि पुराना पुश्तेनी जेवर भी उसी जगह रखा हुआ था। लगभग 1.4 किलो सोने के जेवरात चोर ले गए हैं, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें