फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दामों में गिरावट से गहनों की खरीदारी बढ़ी, निवेशक थमे

Sat, 27 Jun 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर बैठे दुकानदार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पिछले सप्ताह तक सोना-चांदी के दाम स्थिर रहने से स्थानीय कारोबारियों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब कीमतों में लगातार गिरावट ने बाजार का रुख बदल दिया है। छोटे आभूषणों की खरीदारी तो बढ़ गई है, लेकिन निवेशकों और बड़े खरीदारों ने फिलहाल दूरी बना ली है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार जून की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर थे। एक जून को सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 2,60,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। 15 जून तक मामूली गिरावट आई, लेकिन 21 जून के बाद अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव शुरू हो गया।
25 जून तक सोने के दाम घटकर 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इस तरह जून के 25 दिनों में सोना 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 34,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि कीमतें घटने से मध्यम वर्ग के लोग छोटी ज्वेलरी जैसे अंगूठी, कान के टॉप्स, चेन और बच्चों के आभूषण खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। हालांकि निवेश के उद्देश्य से सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहक फिलहाल बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
बड़े ऑर्डर और भारी निवेश वाले सौदे लगभग ठप पड़े हैं। सराफा बाजार से जुड़े लोगों का मानना है कि लगातार बदलते भावों के कारण ग्राहकों में भी असमंजस बना हुआ है। कई लोग अभी और गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं, जबकि कुछ ग्राहक इसे खरीदारी का अच्छा अवसर मान रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यदि बाजार कुछ दिनों तक स्थिर रहता है तो कारोबार में फिर तेजी लौट सकती है।

सोने-चांदी के दाम घटने के बाद छोटे आभूषणों की बिक्री पहले से बेहतर हुई है। ग्राहक खरीदारी तो कर रहे हैं, लेकिन निवेश करने वाले अभी इंतजार कर रहे हैं। रोज बदलते भावों के कारण बड़े सौदे नहीं हो पा रहे हैं।
-दीपेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी।


ग्राहक अब हल्के वजन के आभूषण ज्यादा खरीद रहे हैं। कीमतों में गिरावट से बाजार में चहल-पहल बढ़ी है, लेकिन अस्थिरता के कारण व्यापारी भी सीमित स्टॉक ही खरीद रहे हैं। बाजार स्थिर होगा तो कारोबार और बेहतर होगा।
विज्ञापन

-दिलीप कुमार, ज्वेलर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें