फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बैंक कर्मी के घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Sat, 04 Nov 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव भगवंतपुर-हतीसा में बैंक कर्मी के मकान पर शुक्रवार की शाम बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश वहां से घर के ताले तोड़कर घर में रखी हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन




हतीसा भगवंतपुर निवासी राकेश शर्मा एक बैंक में कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी बाजार में खरीदारी करने गई थीं। घर का ताला बंद था। इस दौरान बदमाश घर के अंदर घुस गए। इसकी किसी पड़ोसी को कोई भनक तक नहीं लगी। बदमाशों ने मकान में लगे कई ताले चटकाए और कई कमरों को खंगाल डाला।



बदमाश अलमारी का लॉकर तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवरात और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बारे में उस समय पता चला, जब बैंक कर्मी राकेश शर्मा अपनी ड्यूटी से घर लौटे। घर के बाहर का और अंदर अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गई। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर अपराध शमीम अहमद का कहना है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें