फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला खाई व नगला बेलनशाह में गरजा महाबली, अवैध कब्जे ढहाए

विज्ञापन
कोठी बेलन से अवैध निर्माण ध्वस्त करते समय हंगामा करती महिला को समझाती महिला पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व विभाग व प्रशासन ने किला खाई परिसर में अवैध कब्जों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मौके पर तीन अवैध कब्जों को नोटिस अवधि पूरी होने की स्थिति में जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इन मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं नगला बेलनशाह में अवैध कब्जे ध्वस्त कराए गए। इस कार्रवाई अन्य कब्जाधारियों में खलबली मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अवैध कब्जे हटाने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस ने इनको सख्त हिदायत देते हुए रोक दिया।
शहर के पुरातन महत्व के किला राजा दयाराम व मंदिर श्री दाऊजी महाराज के किला खाई परिसर में पुरातत्व विभाग के संरक्षित क्षेत्र में काफी लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसे खाली करने को लेकर पुरातत्व व प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन कब्जा खाली नहीं किया जा रहा है। अब इस मामले में प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में पुरातत्व विभाग की टीम व प्रशासन की संयुक्त टीम ने अजित, सहजात, त्रिलोकी व वाल्मीकि के अवैध कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। वहां कब्जाधारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उनका विरोध ठंडा पड़ गया। एसडीएम सदर ने बताया कि अन्य कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। समयावधि में कब्जा खाली न करने की स्थिति में कब्जा ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कब्जे को ढहाता जेसीबी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें