फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिसावर पहुंचे जयंत, वीर गोकुला जाट को किया नमन

Tue, 13 Oct 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बिसावर में वार्ता करते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने महान योद्धा वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को एनसीईआरटी की पुस्तकों में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए बिसावर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

आगरा के किरावली में आयोजित स्वाभिमान सम्मान सभा के दौरान उन्होंने सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया से वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद जयंत चौधरी विधायक के साथ बिसावर पहुंचकर उन्होंने महान योद्धा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को पाठ्यपुस्तकों में शामिल किए जाने से नई पीढ़ी को उनके ऐतिहासिक योगदान और स्वाभिमान के लिए किए गए संघर्ष से परिचित होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई के लिए केंद्र सरकार की ओर से 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) तकनीक का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में इसके 1,000 प्लांट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान जगवेंद्र चौधरी ने जयंत चौधरी को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख यथार्थ बहादुर सिंह ने उन्हें 65 मीटर लंबा साफा बांधकर सम्मान व्यक्त किया। मनोज चौधरी ताजपुर ने राम दरबार का प्रतीक चिह्न भेंट किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी ने उन्हें हल भेंट किया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, रालोद नेता प्रवीण पौनियां, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, केशव चौधरी, ईशान चौधरी, होरीलाल, भूरा पहलवान, महीपाल सिंह, रामअवतार, दीपू चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें