सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद जवान सूरजपाल का फाइल फोटो
- फोटो : हाथरस
शहर से सटे गांव नगरिया नंदराम निवासी एक जवान की सैन्य अभ्यास के दौरान पैराशूट नहीं खुलने से लेह लद्दाख में निधन हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूरजपाल पचौरी (30) पुत्र रामचरन की तैनाती 252 पैरा एडी बटालियन आगरा में थी। वह सैन्य अभ्यास के लिए पिछले दिनों लेह लद्दाख गए थे।
शनिवार की सुबह पैराशूट न खुलने की वजह से सैन्य अभ्यान के दौरान सूरजपाल वीरगति को प्राप्त हो गए। परिजनों को इसकी सूचना शनिवार की देर शाम मिली। जैसे ही इसकी सूचना मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया। काफी लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए आ गए। सूरजपाल अपनी मां, दो भाई, पत्नी व तीन बच्चे को छोड़ गए।