संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर से देहात तक बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए वैसे तो टीमों द्वारा हर रोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद पूरी तरह बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह ने बिजली थाना व विजिलेंस के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए मास रेड अभियान चलाने के निर्देश दिए।
शहर में 34 प्रतिशत व देहात में करीब साठ प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। अब बृहस्पतिवार की रात को चिप लगाकर मीटर में चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद बिजली अधिकारियों ने विजिलेंस व बिजली थाना के अधिकारियों को बुलाकर वार्ता की। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि कौन कौन जेई चेकिंग में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
इस दौरान टीम के अधिकारियों ने लोगों से सहयोग न करने की बात कही। इसके अलावा जो आरसी निकाली गई है। उनके खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, निर्मल गुप्ता, विजलेंस प्रभारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।