फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन 1076 से आ रही कॉल से घबराए शिक्षक: कॉलर एप और एपीके फाइल डाउनलोड की कह रहा, सर्वे हो रहा या कुछ

Mon, 02 Dec 2024 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अब तक करीब 250 शिक्षकों ने नंंबर से यह कॉल आ चुकी है। कॉलर एक एप को डाउनलोड करके डाटा को फीड करवाने की बात कही जा रही है साथ ही आधार कार्ड का फोटो अपलोड करने के लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों पर1076 से आ रही कॉल - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक इन दिनों मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से आ रही कॉल से घबराए हुए हैं। इसमें एक कॉलर एप और एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है, जिससे संशय हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से भी समय-समय पर फीड बैक लिया जाता है, लेकिन यह सही है या नहीं, शिक्षक इसे तय नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब 250 शिक्षकों ने नंंबर से यह कॉल आ चुकी है। कॉलर एक एप को डाउनलोड करके डाटा को फीड करवाने की बात कही जा रही है साथ ही आधार कार्ड का फोटो अपलोड करने के लिए भी कहा जा रहा है। इस नंबर के आने के बाद शिक्षकों ने अपने अपने व्हाटस ग्रुप में इस बात को साझा करना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा का कहना है कि लगातार शिक्षकों के पास ऐसी कॉल आ रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि कोई भी कार्य विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आने पर ही किया जाएगा। इस तरह के कॉल की पुष्टि करने के बाद ही कोई कदम उठाए।
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से भी समय समय पर फीड बैक के लिए सर्वे किया जाता है। कोई शिकायत करता है तो इसकी जांच कराईजाएगी।

विभागीय ग्रुपों में घुस रहे साइबर ठग
शिक्षक नेताओं ने बताया कि दो दिन पूर्व करीब आठ नंबर संकुल शिक्षकों के ग्रुप से जुड़ गए। जब इन नंबरों को जोड़ने वाले नंबर से वार्ता की गई तो शिक्षिका ने बताया कि मैंने किसी नंबर को नहीं जोड़ा है। बताया कि फिर इन नंबरों को ग्रुप से रिमूव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें