फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बिसावर थाना निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की भूमि हंस्तातरण प्रक्रिया शुरू, नहर कोठी के लिए लिखा पत्र

Sun, 04 May 2025 04:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिसावर चौकी को थाना बनाया जा रहा है। थाना निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से बिसावर स्थित नहर कोठी की भूमि को हस्तातंरित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में स्थापित पुलिस चौकी बिसावर को थाना बनाए जाने के लिए चयनित भूमि को आवंटित किए जाने के लिए प्रभारी अधिकारी भूलेख ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने बिसावर स्थित नहर कोठी की भूमि को हस्तातंरित कराने की बात कही है।

विज्ञापन


बिसावर को थाना बनाए जाने की मांग लंबे समय की जा रही है। प्रभारी अधिकारी भूलेख ने कहा है कि एसडीएम सादाबाद ने पत्र में 22 फरवरी 2025 को स्पष्ट किया था कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद ने बिसावर में थाना निर्माण के लिए भूमि चयन के लिए निरीक्षण किया था। चयनित भूमि राजस्व अभिलेखों में नहर कोठी सिंचाई विभाग की बताई है। मौके पर करीब 15000 वर्ग मीटर भूमि में से रिक्त 7632 वर्ग मीटर भूमि का सीमांकन राजस्व टीम से कराया गया है। 

उक्त भूमि बिसावर थाने के लिए मुख्य सादाबाद-बल्देव मार्ग पर स्थित होने, आसपास के गांवों से जुड़े होने और मुख्य बिसावर कस्बे के निकट होने के कारण  उपयुक्त है। उन्होंने पत्र के जरिए कहा है कि यह भूमि सिंचाई विभाग की है, जिसका कोई वर्तमान में प्रयोजन सिंचाई विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। उक्त भूमि को सिंचाई विभाग से गृह विभाग पुलिस को स्थानांतरित कराते हुए आवंटन कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें