फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हादसे में खत्म हो गया इकबाल का पूरा परिवार

Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुहेरी के निकट बुधवार की दोपहर को हुए हादसे में आगरा के एत्मापुर सट्टा बघेलिया निवासी इकबाल का पूरा हंसता-खेलता परिवार ही खत्म हो गया। हादसे के बाद का मंजर यह बताने के लिए काफी था कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। सड़क पूरी तरह से खून से लाल हो गई।
विज्ञापन





आगरा के एत्मापुर निवासी इकबाल पुत्र राजुद्दीन का पूरा परिवार हंसता-खेलता परिवार था। परिवार में पत्नी के अलावा डेढ़ वर्षीय बेटा व तीन माह की बच्ची थी। बुधवार की दोपहर को इकबाल बाइक से अपनी पत्नी व बच्चों को अलीगढ़ मायके से बुलाकर वापस आगरा घर लौट रहा था। तभी रुहेरी पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी।



हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि दंपती और उनके बेटे को अस्पताल पहुंचने का भी मौका नहीं मिला। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल तीन माह की बच्ची को गंभीर हालत में पहले बागला जिला अस्पताल लाया गया और उसके बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें