मुकेश पौरूष की मौत के मामले में जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सांसद प्रतिनिधि रहे मुकेश पौरुष की मौत के मामले में उनकी पत्नी सुनीता पौरुष द्वारा लोकायुक्त के यहां की गई शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने शनिवार को जिले में पहुंचकर कई स्थानों पर पूछताछ की। वहीं शिकायतकर्ता सुनीता पौरुष से भी पूछताछ की। इस दौरान अलीगढ़ के अपर जिला मजिस्ट्रेट एसबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजीजुल हक और संयुक्त निदेशक अभियोजन एपी सिंह ने कई बिंदुओं पर बारीकी से पूछताछ की।
जांच टीम ने सबसे पहले तहसील सदर स्थित क्षेत्राधिकारी में पहुंची। यहां सुनीता पौरुष से शिकायत पर जानकारी ली। वही अन्य लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की। इस क्रम में जांच टीम सरस्वती हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल में बनी ओटी का अवलोकन किया। जांच टीम के द्वारा अन्य स्थानों पर भी पूछताछ की गई।
सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष की मौत के मामले में जांच टीम के आने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि विगत में सुनीता पौरुष ने अपने पति की मौत के मामले की शिकायत लोकायुक्त को भेजी थी। शिकायत के माध्यम से पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने और सरस्वती हॉस्पिटल में उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। सुनीता पौरुष ने इस मामले में सांसद राजेश दिवाकर पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी है।