फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव शिविर लगाकर जांच कर रही टीम

विज्ञापन
रूहेरी में ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने सोमवार को ग्राम रूहेरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उनके साथ जिला स्तर से डॉ खान इकबाल जिला पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट और डॉ. पवन कुमार जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट भी थे।
विज्ञापन

गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी की चिकित्सकीय टीम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह रावत के निर्देशन में कार्य करते हुए मिली। यहां पर 55 मरीजों को दवा देकर उपचार किया गया। शिविर में डॉ. सुभाष चिकित्सा अधिकारी, प्रीती सीएचओ, प्रमोद कुमार एनएमए, चतुर सिंह एचईओ और आकाश कौशिक बीएचडब्ल्यू उपस्थित थे। सीएमओ ने सीएचसी सासनी पर एएनएम और सीएचओ के साथ बैठक की गई। वहां उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें