फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, जलभराव और टूटी सड़क को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलभराव व गंदगी से आजिज लोगों के साथ नगला कुंवरजी रोड के लोगों के साथ धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवा? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

इगलास रोड कुंवरजी का नगला से पत्थर वाली रोड श्मशान घाट को जाने वाली रास्ता नगला तुदला में जलभराव, गंदगी को दूर करने व सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता गंदे पानी में पैदल होते हुए लोगों के घर गए। उसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा थोड़ी सी बारिशों में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। दलित और मुस्लिम बस्तियों में आम जनमानस का जीना बहुत मुश्किल है। शासन-प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। नगला कुंवरजी आदि गांव के रास्तों में जाने पर बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना बहुत दूर की बात है, गाड़ियां भी नहीं निकल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर इकबाल अहमद सोफिया, मुस्ताक अहमद, परवेज अहमद, मोहम्मद दानिश, सुमित कुमार, अतीक अहमद कुरैशी, विष्णु पंडित, चौधरी सिराजुद्दीन, फजलुर्रहमान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें