इंटरनेट कनेक्टिविटी न आने के कारण एआरटीओ दफ्तर में बैठे वाहन मालिक। संवाद
- फोटो : Samvad
संभागीय परिवहन कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित न होने के कारण बुधवार को पूरे दिन कामकाज ठप रहा। कई दिन से चल रही इस परेशानी को बीएसएनएल के ठीक न कर पाने के चलते बुधवार को लाइसेंस बनवाने वाले घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।
हाथरस एआरटीओ कार्यालय के वाहन व सारथी पोर्टल पर कार्य सिर्फ बीएसएनएल इंटरनेट की कनेक्टिविटी से किया जा जाता है। कई दिन से यहां इंटरनेट में दिक्कत आ रही थी। कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हो रहा था, लेकिन बुधवार को कनेटिविटी पूरी तरह ठप रही। जिसके चलते कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने आया था, लेकिन इंटरनेट न चलने के कारण दिक्क्त हो रही है। सुबह से कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक समस्या ठीक नहीं हुई है। अब अन्य किसी दिन आने के बाद कार्य कराऊंगा।
-प्रेम सिंह, निवासी गांव भकरोई, मुरसान।
संभागीय कार्यालय में कार्य कराने के लिए देहात से आया हूं। इंटरनेट कनेक्टिविटी न आने के कारण कार्य नहीं हो पाया है। पांच घंटे से इंतजार कर रहा हूं। आज कार्य हो पाना मुश्किल लग रहा है। कार्यालय में काफी दिनों से यह दिक्कत आ रही है।
-शाहिद खां, निवासी गांव महेबा, हसायन।