फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल की विद्युत लाइन में फॉल्ट, बिजली गुल, तीन घंटे देरी से हुए सीटी स्कैन

Thu, 16 May 2024 04:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली गुल होने के साथ ही सीटी स्कैन जांच सेवा पूरी तरह ठप हो गई। सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी सीटी स्कैन नहीं हो सके।
 
विज्ञापन
बिजली न होने पर सीटी स्कैन कक्ष के बाहर बैठे मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में बिजली सिस्टम पर ओवरलोडिंग की समस्या गहराती जा रही है। इसकी मार स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रही है। 15 मई को ओवरलोडिंग के चलते शहर के बागला जिला अस्पताल की विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण तीन घंटे तक सीटी स्कैन जांच सेवा प्रभावित रही। मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद फॉल्ट की समस्या दूर होने के बाद ही सीटी स्कैन शुरू हो सके।

विज्ञापन


15 मई को लगातार दूसरे दिन बागला जिला अस्पताल की विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे सीटी स्कैन कक्ष की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के साथ ही सीटी स्कैन जांच सेवा पूरी तरह ठप हो गई। सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी सीटी स्कैन नहीं हो सके।

ऐसे में मरीजों को काफी देर तक भीषण गर्मी में परेशानी का सामना का सामना करना पड़ा। लाइन में आए फॉल्ट को दूर करने में विद्युत कर्मचारी जुट रहे, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। सुबह 11 बजे के बाद फॉल्ट दूर होने के बाद ही सीटी स्कैन कक्ष की बिजली बहाल हो सकी। तब जाकर मरीजों के सीटी स्कैन शुरू हो सके।

सुबह विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से कुछ समय के लिए सीटी स्कैन जांच प्रभावित रही। लाइन में आए फॉल्ट को जल्द ही दूर कर लिया गया। इसके बाद मरीजों के सीटी स्कैन हुए।-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें