फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे

Fri, 05 Jun 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दयानतपुर नहर के पास से दो शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की गईं चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाथरस गेट एसएचओ नितिन कसाना दयानतपुर नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विजय सिंह व दिनेश कुमार निवासी गांव बोजिया, हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया गया।


इनसे बरामद चार में से तीन बाइकें हाथरस और एक अलीगढ़ की है। एक बाइक पीड़ित दिनेश की है तथा एक कोतवाली सदर के गांव गिजरौली से चोरी की गई थी। 13 मई को दिनेश कुमार निवासी खोड़ारती, हाथरस जंक्शन ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों चोर हाथरस के अलावा अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कासगंज व एटा से वाहनों की चोरी करते हैं। इनके नेटवर्क का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें