फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय कबड्डी: बुलंदशहर की टीम ने जीती प्रतियोगिता, दूसरे स्थान पर रहा सासनी का तिलौठी गांव

Fri, 15 Aug 2025 06:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजक मंडल ने 21 हजार रुपये व शील्ड देकर विजयी टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट में विजयी टीम को सम्मानित करते बुजुर्ग - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी के गांव खोरना में 13 अगस्त को अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बुलंदशहर के गांव मीर की नगरिया की टीम प्रथम स्थान पर रही। 

विज्ञापन


अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन 13 अगस्त की शाम को ग्राम प्रधान भव्या रावत व प्रधान पति विशेष रावत ने फीता काटकर किया। दिन-रात चली इस रोमांचक प्रतियोगिता का निर्णय 14 अगस्त को आया। 

आयोजक मंडल ने 21 हजार रुपये व शील्ड देकर विजयी टीम को सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पर सासनी के गांव तिलौठी व तृतीय स्थान पर गांव लड़ावली की टीम रही। मौके पर पंकज रावत, कुलदीप पचौरी, विष्णु पचौरी, श्रीकांत बघेल, शिवम रावत, योगेश सिंह, शैलेंद्र बघेल मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें