मांगों को लेकर अनुदेशकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
स्कूलों में तैनात जिलेभर के अनुदेशकों का आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए 17 हजार रुपये मानदेय दिए जाने का शासनादेश जारी किए जाने की मांग की गई।
शुक्रवार को जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में तैनात अनुदेशक कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर धरना-प्रदर्शन करते हुए मानदेय के लिए आवाज बुलंद की गई। यहां पर सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका मानदेय 17 हजार रुपये प्रति माह करते हुए शासनादेश जारी किया जाए।
इसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, सचिव शीलेंद्र यादव, पवन कुमार, महासचिव तरुण चौधरी, मुलायम सिंह, योगेंद्र सिंह, मदन मोहन, राकेश कुमार, ललित कुमार, अमित कुमार, रोहित रावत, तेजवीर सिंह आदि मौजूद थे।