फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एजेंसी सहित दो समन्वयकों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम अतुल वत्स ने सेवा प्रदाता एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी व दो जिला समन्वयकों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय जांच में सेवा प्रदाता फर्म के साथ-साथ जिला समन्वयक ट्रेनिंग वरुण प्रताप और जिला समन्वयक एमआईएस बलवंत मौर्य की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। भर्ती के दौरान रेंडमाइजेशन सूची से छह पात्र अभ्यर्थियों के नाम हटाकर उनकी जगह बाहरी लोगों के नाम शामिल किए गए। फर्म ने रेंडमाइजेशन की सूची में हेरफेर किया।
मुख्य सूची में शामिल छह पात्र अभ्यर्थियों के नामों को हटाकर उनकी जगह बैकडोर से आए अन्य पसंदीदा अभ्यर्थियों के नाम शामिल कर दिए। इस जालसाजी का पता लगने के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय पत्रावली को दबा दिया। जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो विभाग की नींद टूटी।
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एजुकेटर (ईसीसीई) के 80 पदों पर भर्ती के लिए करीब 1000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विभाग ने रेंडमाइजेशन के जरिये 240 आवेदकों को साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना था। इसके लिए 29 और 30 जून की तिथि निर्धारित थीं, लेकिन विभाग ने न तो अभ्यर्थियों को इसकी कोई सूचना दी और न ही उच्चाधिकारियों को समय पर अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें