फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्राएं निकालकर निधि समर्पण के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
निधि समर्पण अभियान के तहत पदयात्रा निकालते रामभक्त। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृज की देहरी पर बृहस्पतिवार को रामनाम की गूंज रही। हर तरफ भगवा रंग में रंगे राम भक्त निधि समर्पण अभियान के जनजागरण के लिए पूरे दिन जुटे रहे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रभात फेरी और शाम को पदयात्राएं निकाली गईं। अनेक जगह जनसंपर्क अभियान एवं श्रीराम रथ यात्राएं निकाली गईं।
शहर में बृहस्पतिवार की सुबह मधुकर शाखा से प्रभात फेरी को जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीराम भक्त रामलला हम आ गए, मंदिर भव्य बनाएंगे, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। गलियों से निकल रहे श्री रामभक्तों पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई। श्रीराम भक्तों ने नवल नगर, रमनपुर, जोगिया रोड, कैलाश नगर, सियाराम कॉलोनी में भ्रमण किया। महावीर शाखा क्षेत्र के रामभक्तों ने भी पदयात्रा निकाली। शाम को फेरी पदयात्रा को जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विनोद विहार, चमन विहार, आनंदपुरी, इंदिरा नगर कॉलोनी, तमना गढ़ी में सायं को फेरी पदयात्रा निकाली गई। शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान में लगे कार्यकर्ता समस्त हिंदू परिवारों के घरों पर पहुंचेंगे और श्रीराम मंदिर के लिए परिवारों से निधि समर्पण करने का आग्रह करेंगे। अभियान के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

टोलियों एवं प्रमुखों को समस्त सामग्री दे दी गई है। पदयात्रा में नगर प्रचारक चंद्रशेखर, सह जिला कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, रवि वार्ष्णेय, योगेश बागड़ी, मोहित गौतम, अनूप वार्ष्णेय, आशीष सिंह, शिवांशु कुलश्रेष्ठ, विष्णु वार्ष्णेय, अनमोल अग्निहोत्री, दीपक अग्रवाल, विशाल सैनी, आर्यन वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम, भव्य सेंगर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें