फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ की पूर्व ईओ के खिलाफ जांच के आदेश

Mon, 29 Jan 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
जांच
विज्ञापन
नाला सफाई के कार्य में मिली धांधली की शिकायतों पर डीएम ने सिकंदराराऊ की पूर्व प्रभारी अधिशासी अधिकारी (वर्तमान में सादाबाद की ईओ) दीपिका शुक्ला के खिलाफ चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम की अध्यक्षता में गठित इस समिति में एसडीएम सिकंदराराऊ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकंदराराऊ डॉ. बृजेश कुमार और अवर अभियंता लोनिवि जय सिंह को सदस्य नामित किया गया है।

डीएम अमित कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सिकंदराराऊ में अलीगढ़-एटा रोड जीटी रोड के किनारे पंत चौराहे के निकट तहसील रोड, पेट्रोल पंप से एटा रोड, रेलवे फाटक की इकबालपुर की पुलिया के दोनों तरफ नाले की सफाई और   कासगंज रोड पर पंत चौराहे से सरदला पुल की चक्की की तरफ, कासगंज रोड से काजियान रोड पुलिया तक, शाहबुद्दीन नई बस्ती, लक्ष्मी टाकीज रोड पर एटा-अलीगढ़ रोड से पथवारी मंदिर की ओर, मोहल्ला बारहसैनी में अलीगढ़-एटा रोड से धर्मशाला बारहसैनी की तरफ, जीटी रोड से तेलयों के निकट, ईदगाह तक दोनों साइड, कृष्णा विहार कॉलोनी गेट से गढ़ी बुंदू खां चौक होते हुए गौशगंज की तरफ, कासगंज रोड पर सरदला पुल से काजियान हरी सिंह वाल्मीकि के मकान तक दोनों तरफ नाले की सफाई के प्रस्तावित कार्यों के बारे में शिकायत मिली हैं।
विज्ञापन


डीएम को मिली शिकायत में कहा गया है कि नाले की सफाई के इन प्रस्तावित कार्यों को तत्कालीन प्रभारी ईओ दीपिका शुल्का द्वारा वास्तविक रूप में नहीं कराया गया। निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए        पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत कागजों में ही कराया गया और फर्जी तरीके से इसका भुगतान भी करा दिया गया। 
डीएम द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि इस मामले          की जांच कराना जरूरी है। राजकीय हित में इन कार्यों की गहनता          से जांच के लिए समिति का      गठन किया गया है। समिति को आदेश दिया गया है कि इन कार्यों    से संबंधित अभिलेखों के आधार   पर मौके पर स्थलीय जांच कर सुस्पष्ट आख्या प्रत्येक दशा में एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें