कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कटैलिया निवासी देवेश का 15 दिन का बेटा नवीन निमोनिया से पीड़ित था। सोमवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। परिजन शव को लेकर चले गए।