फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया की चपेट में आने से मासूम की मौत

Fri, 07 Jun 2024 04:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से जिले में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को डेढ़ वर्षीय मासूम की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली सदर इलाके के मुरसान गेट स्थित नया मिल निवासी विक्रांत के डेढ़ वर्षीय पुत्र हितार्थ को डायरिया की शिकायत हो गई। परिजनों ने बच्चे को चिकित्सक को दिखाया, लेकिन दवा के बाद भी बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे की हालत एकाएक बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और बच्चे को अचेत हालत में बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बच्चे को देखकर मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते हुए शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें