फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता का हद पार: फर्श पर पड़ा रहा घायल, कर्मी टालमटोल करते रहे, किसी कर्मचारी ने नहीं ली उसकी सुध

Sat, 28 Nov 2026 11:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मारपीट में घायल हुए युवक को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन शिकायत के लिए कोतवाली जाने के दौरान वह अकेला फर्श पर पड़ा रहा। मौजूद कर्मचारियों ने उसे देखकर भी नजरअंदाज किया और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे।
विज्ञापन
हसायन सीएचसी पर जमीन पर पड़ा घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। एक घायल युवक को परिसर में फर्श पर पड़ा छोड़ दिया गया, जिससे उसे उपचार में देरी हुई। कर्मचारी उसकी देखभाल के नाम पर एक-दूसरे पर टालमटोल करते रहे।

विज्ञापन


हसायन के एक मोहल्ला में मारपीट के बाद एक युवक घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, पर शिकायत दर्ज कराने कोतवाली चले गए। इस दौरान घायल युवक फर्श पर पड़ा रहा और वहां मौजूद किसी कर्मचारी ने उसकी सुध नहीं ली। घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सा प्रभारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने कर्मचारियों को घायल युवक को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ही युवक के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो पाई।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कर्मचारियों ने घायल युवक को पड़ा देखकर भी नजरअंदाज किया। आरोप है कि एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि उसने कोई सीएचसी गोद थोड़ी ही ले रखी है, जिसका काम है, वह देखे।
विज्ञापन


दूसरे स्वास्थ्य कर्मी ने सूचना मिलने पर ही मरीज को देखने की बात कही। इस घटना ने मरीजों के प्रति विभाग की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.वरुण चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन वे तत्काल उपचार की व्यवस्था कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें