फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उपचार के दौरान घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मोहल्ला दमदमा निवासी आसिफ (28) पुत्र निजाम अब्बासी की अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बीती पांच मई को वह बाइक से जनपद कासगंज के थाना क्षेत्र ढोलना गया था। जहां एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह 5 बजे के उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव घर पहुंचा तो मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। मृतक अपने पीछे एक मासूम बच्ची, पत्नी एवं अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें