18 जनवरी को सासनाी क्षेत्र के गांव घना में एक घायल अजगर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इस अजगर को गांव के बाहर खेतों में देखा था।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम की मदद से घायल अजगर को पकड़ गया। घायल अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया। इसमें मौजूद ग्राम वासियों ने सहयोग किया।
इस दौरान पर जिला संयोजक बजरंगदल मोहित गौड़, अभिषेक पंडित, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, राजीव उपाध्याय, त्रिशांत शर्मा, परवेज खान, मनोज, नितिन, रोशन सक्सेना, विष्णु पंडित आदि लोग मौजूद रहे।