फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राखी बांधने जा रही थीं, हादसे में पति-रिश्तेदार सहित घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव बिलार के समीप अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया, जिससे बाइक सवार दंपती सहित उनकी रिश्तेदार महिला घायल हो गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। तीनों रक्षाबंधन पर गांव लश्करगंज जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर अलीगढ़ से एटा की ओर जाने वाली लेन पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस के पहुंचने और सड़क पर पड़े घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजने और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
कोतवाली पुलिस के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी सुखवीर सिंह रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी शारदा देवी और रिश्तेदार सुनीता पत्नी राकेश को रक्षाबंधन पर बाइक पर लेकर गांव लश्करगंज स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। गांव बिलार पास पीछे से आया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगते ही बाइक सहित तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें