फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 जून को दीक्षा ली, तीन जुलाई को किशोर लापता

विज्ञापन
लापता हुआ किशोर। स्राेत : परिजन - फोटो : Family
विज्ञापन
कस्बे में अपने चाचा के पास आया 17 वर्षीय किशोर अनुज लापता हो गया है। परिजनों ने बताया कि 25 जून को उसने वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में दीक्षा ली थी, इसके बाद तीन जुलाई से वह लापता है। परिजनों ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर देकर किशोर की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बरामई खेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय भतीजा अनुज कुमार पुत्र रामवीर सिंह तीन जुलाई की सुबह करीब आठ बजे किसी कार्य से सादाबाद गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों को आशंका है कि वह कहीं वृंदावन या मथुरा न चला गया हो। परिजनों ने पुलिस से किशोर की तलाश करने की मांग की है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें