फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगला छीतर में धर्मांतरण की सूचना से मची खलबली

Fri, 09 Jun 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
धर्मांतरण की सूचना पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला छीतर में बृहस्पतिवार को धर्मांतरण की सूचना से खलबली मच गई। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग सक्रिय हो गए। एसडीएम और पुलिस गांव पहुंच गई। मौके पर धर्मांतरण जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन मामले की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन





सूचना मिली थी कि नगला छीतर में ईसाई धर्म का एक व्यक्ति गांव के लोगों को बहलाकर धर्मांतरण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भी चौकन्ने हो गए। एसडीएम संजय कुमार और कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। मुन्ना लाल पुत्र कालीचरण के यहां बृहस्पतिवार की सुबह ईसाई धर्म को मानने वाले एक व्यक्ति पहुंचा था। यह व्यक्ति पहले से बीमार चल रही हेमलता पुत्री लाल बहादुर का इलाज करने पहुंचा था।




इस व्यक्ति ने बीमार हेमलता को झाड़ू लेकर प्रार्थना कराई। इससे पहले भी उक्त व्यक्ति लगातार बृहस्पतिवार को गांव में आता है। उसने हेमलता के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह उसे ठीक कर देगा। एसडीएम ने हेमलता के परिजनों से बातचीत कर उसे किसी योग्य चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी और इस तरह के किसी भी व्यक्ति से इलाज न कराने और गांव में न बुलाने की सलाह दी। मौके पर धर्मांतरण जैसा कोई सबूत नहीं मिला। इसके संबंध में एसडीएम संजय कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें