फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत की पहली बैठक में 32 करोड़ का बजट पास

Fri, 09 Jun 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सासनी नगर पंचायत की बैठक में भाग लेते अध्यक्ष और सदस्यगण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से 32 करोड़ रुपये के आय-व्यय का बजट पास किया गया।
विज्ञापन




बैठक में नगर में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव रखे गए। इन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें पानी आपूर्ति के लिए नई लाइन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, स्टेशनरी, कंप्यूटर खरीद, मुकदमा शुल्क, शिष्टाचार पर व्यय, मार्गों के नामकरण पर व्यय, अन्य व्यय सहित 32 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।



सभी ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। बैठक में ईओ नरेश सिंह, सभासद दुलारी सिंह, अफजल, सुरेंद्र वार्ष्णेय, माया देवी, अंकुश, नीतारानी गुप्ता, अनिल कुमार, भानू जादौन, जोंटी वार्ष्णेय, विक्रांत गुप्ता, मंजू आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें