फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन नेपाल पर भारी रहे भारतीय खिलाड़ी

Mon, 25 Jan 2016 12:06 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के बैनर तले  जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में समुराई लीग ऑफ चैंपियंस-इंडो नेपाल सोतोरियो कप अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दूसरे दिन भी देर शाम तक आयोजन चला।
विज्ञापन

दूसरे दिन भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल के खिलाड़ियों ने संगीत के बीच अपनी प्रतिभा दिखाई। रविवार की देर शाम तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच रोमांच बना हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजक व संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने कहा कि प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बदायूं, जनपदों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और नेपाल के सैकड़ाें खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा दिखाया। रेफरी पैनल में सिंहान विजय कुमार, अंकित गुप्ता, सुनील कुमार, नितिन सोलंकी ने विजेताओं का निर्णय लिया। प्रतियोगिता की सफलता में एमएस सामुराई के अलावा नितिन सोलंकी, शरद जोशी, श्याम लाल यादव, हर्षवर्धन उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें