हाथरस। नेहरू युवा केंद्र हाथरस द्वारा नेहरू युवा समाज सुधार समिति नगला मल्लू के सहयोग से गुरुवार को श्री केएस पब्लिक इंटर कॉलेज पदू में जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ हास्य कवि अलवेला ने किया। लखनऊ से आये राज्य प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। नेहरू युवा केन्द्र की कार्यक्रम प्रभारी ऊषा सक्सेना ने कहा कि आज का युवा अपनी सभ्यता, संस्कृति को भूलता जा रहा है उन्होने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की ऊर्जा एवं सच्ची शक्ति है। राज्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जीवन कौशल के सभी विषयों को समाहित करते हुए विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। योगेश कुमार व जितेंद्र ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाग लेकर लाभ उठाना चाहिए। प्रशिक्षण में ग्राम कोटा,कपूरा,नगला पदू, नगला अंता, नगला मल्लू, नगला सोरों, महामौनी, नगरिया, नगला पदम, खोकिया, नगला बाबू, अहवरनपुर, कैमार, नगला देशराज आदि गांवों के युवाओं के भाग लिया। संचालन जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर अजय कुमार, ओमवीर सिंह, सतीशचंद्र, रामकुमार, विनोद कुमार, सुभाष चंद्र आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।--------