फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांपा जनजीवन

Fri, 22 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कोहरे का कोहराम जारी है। गलनभरी सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। शहर के अलावा कस्बों में भी गरीब और असहाय लोगाें को सरकारी अलाव की कमी खली। कई जगह लोग सड़क किनारे कूड़े-करकट में आग लगाकर अपने आप को सर्दी से राहत देते नजर आए। शुक्रवार की तड़के जब लोग उठे तो पूरा वातावरण कोहरे के आगोश में समाया हुआ था। सुबह न्यूनतम पारा छह से चार डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सड़काें पर कोहरे के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पूरे दिन लोग सर्दी से निजात पाने के लिए हीटर और अंगीठी का सहारा लेते रहे। काफी लोग घरों के अंदर ही कैद होकर रह गए। सुबह कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा बाजारों में निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों के लबादे से पूरी तरह से लिपटे हुए थे। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पर मौसम का प्रभाव दिखाई दिया। अफसर हीटरों से अपने आप को राहत देते रहे। बाजारों में भी शाम को जल्द ही सन्नाटा छा गया। दुकानें भी काफी जल्द बंद हो गईं। पशु-पक्षियों का हाल भी बेहाल रहा। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें